ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर छह घंटे बिजली काटी

चंदवा : मेन रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ के सामने ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर रविवार को बिजली विभाग द्वारा करीब छह घंटे तक पूरे इलाके की बिजली काट दी गयी. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहने के कारण लोग उमस भरी गरमी में परेशान रहे. इसके पूर्व भी छोटी–मोटी […]
चंदवा : मेन रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ के सामने ट्रांसफारमर लगाने के नाम पर रविवार को बिजली विभाग द्वारा करीब छह घंटे तक पूरे इलाके की बिजली काट दी गयी. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहने के कारण लोग उमस भरी गरमी में परेशान रहे.
इसके पूर्व भी छोटी–मोटी मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा घंटों बिजली काटी जाती रही है. इसका प्रमुख कारण है शहर समेत आसपास के करीब दो दर्जन ट्रांसफारमरों में एबी स्विच का नहीं लग पाना. छोटी–मोटी मरम्मत के लिए भी सब स्टेशन से ही बिजली काटी जाती है. जिससे शहर व गांव में बिजली आपूर्ति ठप रहती है.
ज्ञात हो कि कुड़ू–चान्हो–लोहरदगा लाइन से जुड़ने के बाद सबस्टेशन में नित्य करीब 20 घंटे बिजली रहती है. जबकि उपभोक्ताओं को महज सात–आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




