बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी

Published at :22 Jul 2013 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ी

लातेहार : लातेहार जिला में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में धान के बिचड़े तैयार हैं, मगर पानी नहीं होने के कारण रोपाई नहीं की जा सकी है. यही हाल मकई का है. पौधे निकल आये हैं, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण पौधे सूख रहे हैं. कीट पौधों […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार जिला में बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में धान के बिचड़े तैयार हैं, मगर पानी नहीं होने के कारण रोपाई नहीं की जा सकी है. यही हाल मकई का है.

पौधे निकल आये हैं, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण पौधे सूख रहे हैं. कीट पौधों को नष्ट कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि अगर एकदो दिन में बारिश नहीं हुई, तो काफी परेशानी हो जायेगी.

बिचड़े तैयार, पर नहीं हो सकी है रोपनी : बारियातू (लातेहार) त्न प्रखंड में बारिश नहीं होने से धान के बिचड़े तैयार होने के बावजूद रोपाई आरंभ नहीं हो सकी है. डाढ़ा गांव के लवकुश सिंह समेत अन्य किसान काफी चिंतित हैं.

आकाश में उमड़ते बादलों को निहारते हुए कहते हैं कि हाइब्रिड धान के बिचड़े सूखे, तो मुश्किल हो जायेगा. हेरहंज, बालूमाथ चंदवा में भी कृषि की हालत अब तक चिंतनीय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola