2...खाता खोलने का काम दो दिन में पूरा करें : बीडीओ

Published at :03 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
2...खाता खोलने का काम दो दिन में पूरा करें : बीडीओ

लातेहार. प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बताया कि लातेहार प्रखंड में जन धन योजना के तहत जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 17150 खाता खोलने का निर्देश […]

विज्ञापन

लातेहार. प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बताया कि लातेहार प्रखंड में जन धन योजना के तहत जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 17150 खाता खोलने का निर्देश दिया गया था. जिसमें से 9563 खाते खोले जा चुके हैं. 22687 लाभुकों का बैंक खाता खोलने के लिए फार्म भरा जा चुका है. उन्होंने दो दिन के अंदर खाता खोलने का कार्य पूरा कर लेने का निर्देश जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को दिया. बताया कि सोना सोबरन धोती, साड़ी योजना नौ जनवरी से प्रारंभ होगी. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समेत कई जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola