दूसरे बैच का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू

बारियातू. डीएसइ पीआर पांडेय के निर्देश पर बीइइओ लल्लु राम ने शनिवार को स्थानीय रामवि बारियातू में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के दूसरे बैच का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू कराया. इसमें 80 विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे. बतौर प्रशिक्षक विजय यादव, नागेंद्र प्रसाद, संजू प्रसाद व प्रदीप यादव थे. शिक्षकों को पढ़ाई की बुनियादी बिंदु पर […]
बारियातू. डीएसइ पीआर पांडेय के निर्देश पर बीइइओ लल्लु राम ने शनिवार को स्थानीय रामवि बारियातू में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के दूसरे बैच का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू कराया. इसमें 80 विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे. बतौर प्रशिक्षक विजय यादव, नागेंद्र प्रसाद, संजू प्रसाद व प्रदीप यादव थे. शिक्षकों को पढ़ाई की बुनियादी बिंदु पर प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना है. मौके पर अनिल कुमार सुमन, पन्नु गंझू, सोहराई गंझू, राजेश उरांव, नरेश प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे. …………………………………भाजपा का जुलूस 29 को बारियातू. राज्य में पहली बार स्थायी सरकार को लेकर मंडल भाजपा ने हर्ष व्यक्त किया है. प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि 29 दिसंबर को बारियातू में जुलूस निकाला जायेगा. इस बाबत आयोजित बैठक में निरंजन राम, वृंदा सिंह, गौतम कुमार, ब्रज मोहन राम, गौतम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. जुलूस की तैयारी जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




