ब्रिज निर्माण में लगे दो का अगवा

चंदवा : टोरी-लोहरदगा रेल लाइन पर बनाये जा रहे ब्रिज नंबर 33 व 36 से दो लोगों को अगवा कर लिया गया. अपहृतों में पप्पू टोप्पो (नावागढ़, लातेहार) तथा टुनवा गंझू (नामुदाग, कुडू, लोहरदगा) शामिल हैं. घटना शनिवार रात करीब 12.40 बजे की है. बताया जाता है कि घातक हथियार से लैस आधा दर्जन उग्रवादी […]
चंदवा : टोरी-लोहरदगा रेल लाइन पर बनाये जा रहे ब्रिज नंबर 33 व 36 से दो लोगों को अगवा कर लिया गया. अपहृतों में पप्पू टोप्पो (नावागढ़, लातेहार) तथा टुनवा गंझू (नामुदाग, कुडू, लोहरदगा) शामिल हैं.
घटना शनिवार रात करीब 12.40 बजे की है. बताया जाता है कि घातक हथियार से लैस आधा दर्जन उग्रवादी सबसे पहले बोदा गांव के समीप ब्रिज नंबर 36 पर पहुंचे व ठेकेदार के मुंशी पप्पू टोप्पो को पकड़ लिया. इसके बाद उग्रवादी पप्पू के साथ मारपीट करते कुड़ू प्रखंड के समीप नामुदाग में बन रहे ब्रिज संख्या 33 पर पहुंचे. वहां टुनवा गंझू को पकड़ा. इसके बाद दोनों को लेकर पास के जंगल में चले गये.
रविवार की सुबह चंदवा पुलिस को घटना की सूचना मिली. एसपी के निर्देश पर थानेदार रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी जारी है. अपहरण के 16 घंटे बाद भी दोनों अपहृतों का कुछ पता नहीं चल पाया है न ही इसमें शामिल संगठन के नाम का खुलासा हो पाया है. उक्त घटना के बाद ठेकेदारों व कर्मियों में हड़कंप है.
ब्रिज का काम ठप पड़ा है. ज्ञात हो कि एक माह पूर्व राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार टोरी-लोहरदगा रेल लाइन का जायजा लेने चंदवा आये थे. उन्होंने कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




