जख्मी राहुल की इलाज के दौरान मौत

चंदवा : जख्मी राहुल सिंह (पिता स्व सत्येंद्र सिंह) की मौत गुरुवार की रात रांची के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. राहुल की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है. राहुल सिंह (24 वर्ष) के बहनोई प्रदीप सिंह (चपटी, भवनाथपुर, गढ़वा) ने चंदवा थाना में 17 जून 2013 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. […]
चंदवा : जख्मी राहुल सिंह (पिता स्व सत्येंद्र सिंह) की मौत गुरुवार की रात रांची के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. राहुल की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है. राहुल सिंह (24 वर्ष) के बहनोई प्रदीप सिंह (चपटी, भवनाथपुर, गढ़वा) ने चंदवा थाना में 17 जून 2013 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
जिसमें उल्लेख है कि मिथिलेश सिंह ने 12 मई 2013 की रात राहुल सिंह को सेंटरिंग के पटरा से मारा था. जिससे उसके सिर में गहरी चोट आयी थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के पश्चात उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे अपोलो अस्पताल में भरती कराया गया था. पुलिस ने कांड संख्या 99/13, 325/307 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




