सरेंडर करें, नहीं तो मारे जायेंगे : डीजीपी

Published at :16 Jul 2013 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
सरेंडर करें, नहीं तो मारे जायेंगे : डीजीपी

लातेहार : लातेहार के कुमंडीह में बुधवार सुबह आठ बजे नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ दिन के दो बजे तक चली. पुलिस और सीआरपीएफ के जवान कुमंडीह के राजगढ़ पहाड़ पर लगभग चढ़ गये हैं. पुलिस ने इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जाल शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत […]

विज्ञापन

लातेहार : लातेहार के कुमंडीह में बुधवार सुबह आठ बजे नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ दिन के दो बजे तक चली. पुलिस और सीआरपीएफ के जवान कुमंडीह के राजगढ़ पहाड़ पर लगभग चढ़ गये हैं.

पुलिस ने इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जाल शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने नक्सलियों को घेर लिया है.

लातेहार में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी राजीव कुमार ने कहा : राजगढ़ पहाड़ क्षेत्र में चलाया जा रहा ऑपरेशन-जाल (चार) अभी जारी रहेगा. पहाड़ पर 250 से 300 माओवादी मौजूद हैं. आर-पार की लड़ाई चल रही है. माओवादी पूरी तरह घिर गये हैं. माओवादी सरेंडर करें, नहीं तो मारे जायेंगे.

ऑपरेशन में लगे हैं 1500 जवान (उन्होंने कहा) ऑपरेशन-जाल (चार) में करीब 1500 जवानों को लगाया गया है. माओवादियों के पास सरेंडर करने का ही रास्ता बचा है. उन्होंने नये लड़के, जो नक्सली दस्ते में शामिल हुए हैं, उनसे संगठन छोड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा : पाकुड़ की घटना के बाद पुख्ता रणनीति बनायी गयी है, पर इसका खुलासा नहीं किया जा सकता.

अभियान की समीक्षा की : इससे पहले डीजीपी ने ऑपरेशन जाल की समीक्षा की. अधिकारियों को कई निर्देश भी दिये. इस दौरान सीआरपीएफ के आइजी एमवी राव, एसटीएफ के डीआइजी प्रवीण सिंह, एसटीएफ के एसपी बी चंद्रमोहन, लातेहार एसपी डॉ माइकल एस राज, सीआरपीएफ के 211 वीं बटालियन के कमांडेट शंकर दत्त पांडेय व 214 वीं के कमांडेंट पी मनोज कुमार भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola