सिदो-कान्हू की कुर्बानी बेकार नहीं जाने दें : रामपति

लातेहार : आजसू पार्टी महिला मोरचा के तत्वावधान में रविवार को हूल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला मिश्र ने की. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामपति गंझू ने कहा कि सिदो-कान्हू व चांद-भैरव चारों भाइयों ने अंगरेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया था. हमें उनकी कुरबानी को बेकार नहीं जाने देना […]
लातेहार : आजसू पार्टी महिला मोरचा के तत्वावधान में रविवार को हूल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उर्मिला मिश्र ने की. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामपति गंझू ने कहा कि सिदो-कान्हू व चांद-भैरव चारों भाइयों ने अंगरेजों के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया था.
हमें उनकी कुरबानी को बेकार नहीं जाने देना है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय जब संचार को कोई माध्यम नहीं था चारों भाइयों ने भोगनाडीह में 10 हजार लोगों को इकट्ठा कर युद्ध का एलान किया था.
किसान मोरचा के जिलाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने कहा कि अंगरेजों की बंदूक व तोप का सामना चारों भाइयों ने तीर-धनुष से किया. उर्मिला मिश्र ने कहा कि हमें इन अमर नायकों की कुर्बानी से देश के प्रति समर्पित होने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्रवण पांडेय, रेखा देवी, संजय मिश्र, मधुबाला सिन्हा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




