गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

Published at :28 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

श्रीराम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम-जानकी विवाह संपन्न28 चांद 1- पालकी में भगवान श्रीराम-जानकी.प्रतिनिधि, बारियातू(लातेहार) स्थानीय श्रीराम-जानकी मंदिर में गुरुवार की रात भगवान श्रीराम-जानकी विवाह विधि विधान से संपन्न हुआ. मौके पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. देवी मंडप में पंडित जनार्दन पांडेय ने विवाह संपन्न कराया. बजरंग प्रसाद व उनकी पत्नी ममता देवी ने […]

विज्ञापन

श्रीराम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम-जानकी विवाह संपन्न28 चांद 1- पालकी में भगवान श्रीराम-जानकी.प्रतिनिधि, बारियातू(लातेहार) स्थानीय श्रीराम-जानकी मंदिर में गुरुवार की रात भगवान श्रीराम-जानकी विवाह विधि विधान से संपन्न हुआ. मौके पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. देवी मंडप में पंडित जनार्दन पांडेय ने विवाह संपन्न कराया. बजरंग प्रसाद व उनकी पत्नी ममता देवी ने बरातियों का स्वागत किया. खीर व पुरी का महा प्रसाद बांटे गये. महिलाओं ने मंगल गीत गाये. विवाह के बाद जय श्री सीताराम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा. अर्चना देवी, खुशबू कुमारी, ललिता देवी, जूली कुमारी, सोनम कुमारी समेत कई बच्चियों ने वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola