महज दिखावा साबित हो रहा है बीएसएनएल सेवा

Published at :28 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
महज दिखावा साबित हो रहा है बीएसएनएल सेवा

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल मोबाइल सेवा नियमित बाधित रहने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय का बीएसएनएल सेवा दिखावा साबित हो रहा है. दिन-दिन भर बीएसएनएल के लैंडलाइन व मोबाइल सेवा बाधित रहने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. एक ओर […]

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल मोबाइल सेवा नियमित बाधित रहने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय का बीएसएनएल सेवा दिखावा साबित हो रहा है. दिन-दिन भर बीएसएनएल के लैंडलाइन व मोबाइल सेवा बाधित रहने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. एक ओर जहां प्रखंड में स्थापित सभी नेटवर्क काम कर रहा है, वहीं बीएसएनएल सेवा का लाभ ग्राहकों को नहीं मिल रहा है. मजे की बात तो यह है कि प्रखंड मुख्यालय में जहां दूसरे नेटवर्क से लोगों का काम हो जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरा नेटवर्क काम करता ही नहीं है. ऐसे में लोगों को नेटवर्क के इस आधुनिक युग में नेटवर्क की कोई सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संपर्क होना भी मुश्किल है. दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने इस बाबत बताया की आवंटन के अभाव में डीजल तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिससे बीएसएनएल सेवा नियमित चलाने में दिक्कत हो रही है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में लगातार बीएसएनएल सेवा बाधित रहने से किसी तरह की घटना होने पर लोगों को सूचना मिलना भी मुश्किल है. बीते विधानसभा चुनाव में बीएसएनएल की नेटवर्क नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई.लैंडलाइन के नाम मात्र रह गये हैं उपभोक्ता: विभाग द्वारा लगातार उदासीन रवैया से प्रखंड में लैंडलाइन उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट हो रही है. प्रखंड में 500 से अधिक उपभोक्ता थे, जो अब मात्र 40-50 तक ही सिमट कर रह गये है, वही मोबाइल धारक भी लगातार घट रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola