दस वर्षीय छात्र लापता

Published at :28 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
दस वर्षीय छात्र लापता

छिपादोहर. थाना क्षेत्र के लात निवासी छात्र रविशंकर 15 दिनों से लापता है. रविशंकर के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना छिपादोहर थाना में दी है. जानकारी के अनुसार लात निवासी स्व हीरा सिंह का दस वर्षीय पुत्र रविशंकर लात से सटे गारू सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता है. 13 नवंबर को व अपने घर आया […]

विज्ञापन

छिपादोहर. थाना क्षेत्र के लात निवासी छात्र रविशंकर 15 दिनों से लापता है. रविशंकर के परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना छिपादोहर थाना में दी है. जानकारी के अनुसार लात निवासी स्व हीरा सिंह का दस वर्षीय पुत्र रविशंकर लात से सटे गारू सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ता है. 13 नवंबर को व अपने घर आया तथा अपने परिजनों को सूचना देकर गारू के लिए निकला था. उसे लाभर नाका तक देखा गया था. लेकिन उसके बाद अब तक रविशंकर अपने विद्यालय में नहीं पहुंचा है. उसके परिजनों ने सभी जगह खोज बीन कर इसकी सूचना छिपादोहर थाना को दी. उसके परिजनों ने किसी तरह की सूचना मिलने पर लाभर पुलिस पिकेट में सूचना देने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola