महिला को मिला प्रशस्ति पत्र

लातेहार. महिलाएं भी अपने अधिकार के प्रति जागरूक हैं. यह कर दिखाया है रेणु कुमारी ने. जिला मुख्यालय के आदर्श मतदान केंद्र करकट (भाग संख्या 152) में सबसे पहले मतदान करनेवाली रेणु कुमारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया. बीएलओ अतुल कुमार ने बताया कि इस केंद्र में कुल 1502 मतदाताओं में से 954 ने अपने […]
लातेहार. महिलाएं भी अपने अधिकार के प्रति जागरूक हैं. यह कर दिखाया है रेणु कुमारी ने. जिला मुख्यालय के आदर्श मतदान केंद्र करकट (भाग संख्या 152) में सबसे पहले मतदान करनेवाली रेणु कुमारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया. बीएलओ अतुल कुमार ने बताया कि इस केंद्र में कुल 1502 मतदाताओं में से 954 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान छात्रा मुस्कान, कोमल, रिंकी व तराना को शाबाशी दी. उक्त छात्राएं मतदाताओं का स्वागत कर रही थीं. एसडीओ एके अग्रहरि एवं बीडीओ उत्तम प्रसाद ने भी केंद्र का निरीक्षण कर संतोष जाहिर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




