राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का लाभ लें जिला वासी

16 लेट-9- प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्यलातेहार. आगामी छह दिसंबर को लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का लाभ लेने की अपील प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने जिला वासियों से की है. उन्होंने बताया कि उक्त मेगा लोक अदालत में 31 प्रकार के मामलों का निष्पादन […]
16 लेट-9- प्रधान जिला जज राजेश कुमार वैश्यलातेहार. आगामी छह दिसंबर को लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का लाभ लेने की अपील प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने जिला वासियों से की है. उन्होंने बताया कि उक्त मेगा लोक अदालत में 31 प्रकार के मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है. नौ हजार ऐसे मामलों को निष्पादित करने के लिए संबंधित पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं संबंधित कार्यालयों द्वारा नोटिस भेजा जा रहा है. मेगा लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वाद, एनआइ एक्ट, सत्र न्यायालय, कुटुंब न्यायालय वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना वाद, किशोर न्याय, उपभोक्ता फोरम से संबंधित वाद, स्थायी लोक अदालत से संबंधित वाद, पुलिस, डीटीओ, यूडी केस, म्यूटेशन वाद, बैंक, राजस्व, बिजली विभाग, वृद्धा पेंशन, मनरेगा, श्रम, माप तौल, खाद्य आपूर्ति, बीएसएनएल, नगर पंचायत एवं वन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निबटारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




