ट्रैफिकिंग के खिलाफ आगे आयें

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार गणोश दत्त ने कहा कि किसी व्यक्ति को एक क्षेत्र से गलत तरीके से विस्थापित कर दूसरे क्षेत्र में ले जाना एवं उसका शोषण करना, उनके अधिकारों का हनन करना ट्रैफिकिंग है. यह संगठित अपराध है. जिसमें कई अपराध शामिल हैं. इसे रोकने के लिए समाज के […]
लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार गणोश दत्त ने कहा कि किसी व्यक्ति को एक क्षेत्र से गलत तरीके से विस्थापित कर दूसरे क्षेत्र में ले जाना एवं उसका शोषण करना, उनके अधिकारों का हनन करना ट्रैफिकिंग है. यह संगठित अपराध है.
जिसमें कई अपराध शामिल हैं. इसे रोकने के लिए समाज के हर तबके के लोगों को आगे आना होगा. इस कार्य में शामिल लोगों पर भादवि की धारा 361, 362,365 व 366 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.
प्रधान जिला जज श्री दत्त जिला समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास विभाग एवं लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला ट्रैफिकिंग, उत्पीड़न एवं अत्याचार विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का उदघाटन किया. मौके पर उपायुक्त आराधना पटनायक ने कहा कि महिला ट्रैफिकिंग रोकने में त्रिस्तरीय पंचायतीराज के प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है.
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक करना होगा. पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने कहा कि इस समस्या की जड़ तक पहुंचने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों द्वारा ऐसे दलालों को चिह्न्ति करना होगा. इसकी जानकारी पुलिस को दें.
पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. मौके पर बाल विकास एवं संरक्षण आयोग के सदस्य संजय कुमार मिश्र ने समाज के सभी वर्गो के लोगों को इसे रोकने के लिए आगे आने की अपील की. पूरे दिन तक चली इस कार्यशाला में रेल विभाग को भी शामिल किया गया. कहा गया कि ट्रेन आवागमन का एक सरल माध्यम है. इसके जरिये आसानी से ट्रैफिकिंग की जा सकती है.
रेल विभाग के अधिकारियों को सावधानी बरतने एवं किसी प्रकार का शक होने पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. मौके पर लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एसीजेएम कुमार दिनेश, उप विकास आयुक्त रामदेव दास, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक एनके राम, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार चौधरी, थाना प्रभारी विरेंद्र राम, प्रखंड प्रमुख आशा देवी, मंगल उरांव, उप प्रमुख शमसुल होदा समेत नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




