कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिलायेगी जीत : मुनेश्वर

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की एकजुटता दिलायेगी जीत : मुनेश्वर

कैप्शन …बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी पदाधिकारीबरवाडीह. मनिका विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने सोमवार को वरीय कांग्रेस नेता अयोध्या प्रसाद के आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने की. जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव व पार्टी पर्यवेक्षक संजय बापना मुख्य रूप से उपस्थित थे. […]

विज्ञापन

कैप्शन …बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी पदाधिकारीबरवाडीह. मनिका विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुनेश्वर उरांव ने सोमवार को वरीय कांग्रेस नेता अयोध्या प्रसाद के आवास में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राजू ने की. जिलाध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव व पार्टी पर्यवेक्षक संजय बापना मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिये. मुनेश्वर उरांव ने कहा कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही उनकी जीत सुनिश्चित होगी. जिलाध्यक्ष श्री शाहदेव ने कहा कि मुनेश्वर उरांव कार्यकर्ताओं की उम्मीद पर खरा उतरेंगे. ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया. गोपाल राजवंशी ने भी पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बतायी. मौके पर सच्चिदानंद चौबे, धनंजय सिंह, काजमी अनवर, पंकज गुप्ता, अशोक सिंह, संजीत कु मार, सुरेंद्र पासवान, साबिर अली, सुबोध पाल समेत सभी पंचायत के अध्यक्ष, कांग्रेस के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola