एनएच-75 पर निर्माणाधीन पुल में गिरने से एक की मौत

Published at :16 Jul 2013 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
एनएच-75 पर निर्माणाधीन पुल में गिरने से एक की मौत

लातेहार : मेदिनीनगर-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-75) पर लातेहार थाना क्षेत्र के उदयपुरा घाटी के कोमो जंगल के पास निर्माणाधीन पुल में गिरने से युवक सकेंद्र यादव (35 वर्ष) की मौत हो गयी. इस संबंध में मृतक के भाई राजेंद्र यादव ने लातेहार थाना में एनएच-75 के ठेकेदार मनीष झा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी […]

विज्ञापन

लातेहार : मेदिनीनगर-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-75) पर लातेहार थाना क्षेत्र के उदयपुरा घाटी के कोमो जंगल के पास निर्माणाधीन पुल में गिरने से युवक सकेंद्र यादव (35 वर्ष) की मौत हो गयी.

इस संबंध में मृतक के भाई राजेंद्र यादव ने लातेहार थाना में एनएच-75 के ठेकेदार मनीष झा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. अपने आवेदन में कहा है कि सकेंद्र यादव ग्राम भुसूर से मोटरसाइकिल से लातेहार बाजार के लिए निकला था. शाम तकरीबन छह बजे संतोष साव ने मोबाइल पर उन्हें जानकारी दी कि सकेंद्र मोटरसाइकिल समेत निर्माणाधीन पुल में गिर गया है.

आवेदन में कहा गया है कि संवेदक द्वारा सड़क के बीचोंबीच गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है. वहां किसी प्रकार का डायवर्सन भी नहीं बनाया गया है व न ही कोई साइनबोर्ड लगाया गया है. जिससे आये दिन यहां दुर्घटना हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola