कांति झरना में जतरा छह को

चंदवा. छह नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाधुप पंचायत के हेसला गांव स्थित कांति झरना में जतरा का आयोजन किया जायेगा. संचालन समिति द्वारा जतरा स्थल की सफाई जारी है. इस मौके पर मिठाई, खिलौना समेत कई अन्य दुकान भी लगाये जायेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सबसे पहले बुतरू पहान द्वारा सतबहिनी माता […]
चंदवा. छह नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाधुप पंचायत के हेसला गांव स्थित कांति झरना में जतरा का आयोजन किया जायेगा. संचालन समिति द्वारा जतरा स्थल की सफाई जारी है. इस मौके पर मिठाई, खिलौना समेत कई अन्य दुकान भी लगाये जायेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सबसे पहले बुतरू पहान द्वारा सतबहिनी माता की पूजा की जायेगी. इसमें जिपस मोहन गंझू, मुखिया बिफई मुंडा, पंसस खुर्शीद खान, वार्ड सदस्य समेत कई लोगों को आमंत्रित किया गया है. जतरा संचालन समिति के व्यवस्थापक डोमन गंझू द्वारा असहायों के बीच 25 धोती व 25 साड़ी का वितरण किया जायेगा. कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी होगा. समिति के कुंवर गंझू, अजय गंझू, मनोज गंझू, लालू गंझू, सुकरा गंझू, इलु मंुडा, सेंदु मुंडा, संदीप मुंडा, राजेश गंझू, समेल मुंडा द्वारा रोड की मरम्मत, झाड़ी की सफाई व मिट्टी कटाई की जा रही है. यहां दूसरे वर्ष जतरा लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




