अधिकार के लिए एकजुट हो अजजा समुदाय : प्रकाश

Published at :18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
अधिकार के लिए एकजुट हो अजजा समुदाय : प्रकाश

18 चांद 5 : मंच पर बैठे अतिथि. चंदवा. पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि अजजा समुदाय अधिकार के लिए एकजुट हो. अब तक सियासत के नाम पर समाज की भावनाओं को कुचला गया है. वह शनिवार को झारखंड विकास आदिवासी मोरचा (प्र) द्वारा आयोजित लातेहार विस स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने […]

विज्ञापन

18 चांद 5 : मंच पर बैठे अतिथि. चंदवा. पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि अजजा समुदाय अधिकार के लिए एकजुट हो. अब तक सियासत के नाम पर समाज की भावनाओं को कुचला गया है. वह शनिवार को झारखंड विकास आदिवासी मोरचा (प्र) द्वारा आयोजित लातेहार विस स्तरीय सम्मेलन में बोल रहे थे. उन्होंने आसन्न विस चुनाव में झाविमो के झंडे तले गोलबंद होने का आह्वान किया. राज्य में विकास व स्थिर सरकार के लिए बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत बनाने की बात कही. जिलाध्यक्ष सोहराई उरांव ने कहा कि समाज को शिक्षित होने की जरूरत है. बालिका शिक्षा तो अनिवार्य है. नवाहिर उरांव ने सामाजिक संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया. सम्मेलन में सुरेश कुमार उरांव, जितू उरांव, कृष्णा उरांव, हेमंत कुजूर, मुखिया विकास भगत, इंद्रानी कच्छप, प्रदीप भगत, राजेश उरांव, किस्टो उरांव, यमुना धर लाल भगत, राजेश उरांव समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त किये. मौके पर चंदवा, हेरहंज, बारियातू, लातेहार व बालूमाथ प्रखंड के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola