मतदाता दिवस को लेकर बीएलओ को कई निर्देश

Published at :18 Oct 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता दिवस को लेकर बीएलओ को कई निर्देश

बरवाडीह. 19 अक्तूबर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सफलता को लेकर बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड के सभी 59 बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र का मतदान केंद्र खुला रखने का निर्देश दिया है. कौशल भवन में बीएलओ की बैठक में बीडीओ ने कई निर्देश दिये. मतदान केंद्र में संबंधित बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेंगे. इसमें उस […]

विज्ञापन

बरवाडीह. 19 अक्तूबर को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की सफलता को लेकर बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड के सभी 59 बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र का मतदान केंद्र खुला रखने का निर्देश दिया है. कौशल भवन में बीएलओ की बैठक में बीडीओ ने कई निर्देश दिये. मतदान केंद्र में संबंधित बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेंगे. इसमें उस क्षेत्र के मतदाता अपना नाम देख सकते हैं. नाम नहीं रहने की स्थिति में मतदाता अपना नाम सूची में जोड़ने हेतु प्रपत्र छह भर कर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं. इसके अलावे मतदाता सूची में नाम गलत रहने पर प्रपत्र आठ भर कर जमा किया जा सकता है. मतदाता दिवस को लेकर मतदाता सूची व प्रपत्र छह, सात व आठ का वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि मतदाता दिवस को प्रखंड कार्यालय परिसर में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन का काम किया जा सकता है. बैठक में बीसीओ अनुज कुमार शरण, जीपीएस, जेएसएस अजय पांडेय व बीएलओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola