जलापूर्ति की मांग को लेकर कार्यालय पर प्रदर्शन

रेलवे कॉलोनी में दो दिन से बाधित है जलापूर्तिप्रतिनिधि, बरवाडीहबरवाडीह रेलवे कॉलोनी में अनियमित जलापूर्ति से रेल कर्मियों में रोष व्याप्त है. दो दिन से जलापूर्ति भी बाधित है. जिससे रेल कर्मियों व उनके आश्रितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को रेल कर्मियों के […]
रेलवे कॉलोनी में दो दिन से बाधित है जलापूर्तिप्रतिनिधि, बरवाडीहबरवाडीह रेलवे कॉलोनी में अनियमित जलापूर्ति से रेल कर्मियों में रोष व्याप्त है. दो दिन से जलापूर्ति भी बाधित है. जिससे रेल कर्मियों व उनके आश्रितों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नियमित जलापूर्ति की मांग को लेकर मंगलवार को रेल कर्मियों के आश्रितों ने आइओडब्ल्यू कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. नारेबाजी की. अधिकारियों की अनुपस्थिति में नियमित जलापूर्ति का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को वापस भेज दिया गया. इधर, इसीआरकेयू के प्रवक्ता अजय कुमार पांडेय ने कहा कि रेलवे कॉलोनी में अनियमित जलापूर्ति से रेल कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत संगठन के माध्यम से धनबाद रेल मंडल प्रबंधक व जीएम से की जायेगी. जल्द ही इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिल कर नियमित जलापूर्ति की मांग करेगा.मोटर खराब रहने से उत्पन्न हुई है समस्याजानकारी के अनुसार मोटर खराब रहने के कारण जलापूर्ति बाधित है. रेल कर्मियों के अनुसार जलापूर्ति की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है. 24 घंटे में मात्र 10-15 मिनट ही जलापूर्ति की जाती है. इस वजह से लोगों को आवश्यकतानुसार पानी नहीं मिल पाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




