सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शुरू

Published at :12 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक विकास प्रशिक्षण शुरू

12 लेट-1-प्रशिक्षण का उदघाटन करते अतिथिलातेहार. नेहरू युवा केंद्र लातेहार की ओर से तीन दिवसीय सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ पंचायत सचिवालय परसही में किया गया. उदघाटन मुखिया प्रमीला देवी ने किया. मौके पर प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी विवि लातेहार की कविता व संध्या बहन ने प्रशिक्षुओं को जीवन एवं अध्यात्म के बारे में बताया. कहा […]

विज्ञापन

12 लेट-1-प्रशिक्षण का उदघाटन करते अतिथिलातेहार. नेहरू युवा केंद्र लातेहार की ओर से तीन दिवसीय सामुदायिक विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ पंचायत सचिवालय परसही में किया गया. उदघाटन मुखिया प्रमीला देवी ने किया. मौके पर प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्माकुमारी विवि लातेहार की कविता व संध्या बहन ने प्रशिक्षुओं को जीवन एवं अध्यात्म के बारे में बताया. कहा कि हार से कभी विचलित नहीं होना चाहिए. हार ही जीत की सीढ़ी बनती है. अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि हर मनुष्य में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य होती है. जरूरत है, उसे सबों के सामने लाने की. कुल 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंच संचालन यादव कला जत्था के नागेश्वर यादव ने किया. मौके पर लेखापाल रामाशीष चौधरी व बीके अशोक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola