भाजपा का लहरायेगा परचम: महेंद्र सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लातेहार : उत्तराखंड के मानव संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में भाजपा का परचम लहरायेगा. श्री सिंह शहर के कीनामाड़ में भाजपा के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले पांच वर्षों में राज्य में विकास का […]
विज्ञापन
लातेहार : उत्तराखंड के मानव संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भी झारखंड में भाजपा का परचम लहरायेगा. श्री सिंह शहर के कीनामाड़ में भाजपा के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पिछले पांच वर्षों में राज्य में विकास का काफी काम किया है. केंद्र व झारखंड सरकार की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कराया है. झारखंड में इस बार पार्टी नेतृत्व में 65 पर का लक्ष्य रखा है और भाजपा इस लक्ष्य को हासिल करेगी.
उन्होंने प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील मतदाताओं से की ताकि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी जा सके. मौके पर जिला अध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय, महामंत्री राजन तिवारी, राकेश कुमार दुबे, रोहित तिवारी, मनोज प्रसाद, नसीम अहमद, गणेश प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










