प्रतिभागियों का चयन किया गया

लातेहार : राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन करने के लिए जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में किया गया. इस अवसर पर एकल गायन, नृत्य वादन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों में नौ से 12 वीं कक्षा […]
लातेहार : राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन करने के लिए जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन कन्या मध्य विद्यालय के सभागार में किया गया. इस अवसर पर एकल गायन, नृत्य वादन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
इस प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालयों में नौ से 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं ने लिया. निर्णायक मंडली में केंद्रीय विद्यालय की संगीत शिक्षक स्वेता सुलभ, सरस्वती विद्या मंदिर के संगीत शिक्षक रविकांत पाठक व धमेंद्र उपाध्याय थे. समग्र शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार मल्लिक ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










