कार्यकर्ता की बदौलत ही चुनाव में जीत निश्चित : रामचंद्र

Published at :03 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता की बदौलत ही चुनाव में जीत निश्चित : रामचंद्र

कैप्शन …कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रामचंद्र सिंह. राजद का मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मनिका, गारू, महुआडांड़ व लातेहार के कार्यकर्ता शामिल हुएप्रतिनिधि, बरवाडीहराजद का मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर हुआ. अध्यक्षता रामचंद्र सिंह ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी ने किया. मौके पर […]

विज्ञापन

कैप्शन …कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रामचंद्र सिंह. राजद का मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मनिका, गारू, महुआडांड़ व लातेहार के कार्यकर्ता शामिल हुएप्रतिनिधि, बरवाडीहराजद का मनिका विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह के मंगरा स्थित आवास पर हुआ. अध्यक्षता रामचंद्र सिंह ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष अजय चंद्रवंशी ने कहा कि मनिका विधानसभा से रामचंद्र सिंह को टिकट मिलना तय है. उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. संगठन प्रभारी अब्दुल खलिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्य करने की आवश्यकता है. वहीं पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही चुनाव में जीत कायम की जा सकती है. उन्होंने दूसरे दल में जाने की बात को नकारते हुए राजद से ही चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान किया. सम्मेलन में मनिका, गारू, महुआडांड़ व बरवाडीह प्रख्ंाड के कार्यकर्ताओं ने रामचंद्र सिंह पर अपनी पूरी आस्था व्यक्त की. उन्हें चुनाव जिताने का संकल्प लिया. मौके पर प्रदेश सचिव रवींद्र राम, सूर्यदेव गुप्ता गारू अध्यक्ष, सुरेश प्रसाद यादव किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कामेश्वर यादव, बली यादव, लक्ष्मण यादव, इफ्तेखार अहमद, वंृद बिहारी यादव, प्रमोद यादव, हदीश अंसारी, मो सईद, जय प्रकाश रजक, मुमताज खां, नेजाम अंसारी, असलम अंसारी, दरोगी यादव, जितेंद्र यादव, बुधनी देवी, मंसूर आलम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola