ठनका गिरने से महिला की मौत

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
ठनका गिरने से महिला की मौत

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के दुगीला गांव निवासी चामा उरांव की पत्नी मीना देवी (35 वर्ष) की मौत गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से हो गयी. उनके दो बच्चे पुष्पी कुमारी (आठ वर्ष) तथा रंजनी कुमारी (तीन वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी […]

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के दुगीला गांव निवासी चामा उरांव की पत्नी मीना देवी (35 वर्ष) की मौत गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से हो गयी. उनके दो बच्चे पुष्पी कुमारी (आठ वर्ष) तथा रंजनी कुमारी (तीन वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर मीना देवी अपने घर के बाहर बच्चों के साथ बैठी थी, तभी ठनका गिरा और उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी और दोनों बच्चा घायल हो गया. ग्रामीणों मी मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. दूसरी घटना रेहलदाग में घटी.

गुरुवार दोपहर बाद तेज वर्षा के बीच थाना क्षेत्र के रेहलदाग गांव में भी ठनका गिरा, जिससे बाबूलाल भुइयां की बेटी सुमीला कुमारी (17) घायल हो गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं ठनका से चार और लोगों को घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola