महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना की

Updated at : 03 Sep 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने पति के लंबी उम्र की कामना की

लातेहार : हरितालिका (तीज) का पर्व जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के कई मंदिरों में समूह में सुहागिनों को पूजा अर्चना करते देखा गया. […]

विज्ञापन

लातेहार : हरितालिका (तीज) का पर्व जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर सुहागिनों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना की एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. शहर के कई मंदिरों में समूह में सुहागिनों को पूजा अर्चना करते देखा गया.

थाना चौक स्थित महावीर मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न हुआ.वहीं श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी राजेश कुमार पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, हनुमंत भवन, लघु सिंचाई विभाग स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में भी महिलाओं को सामूहकि रूप से तीज की पूजन करते देखा गया. इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं पार्वती के कथा का श्रवण किया एवं सामूहिक रुप से गीत गाये. बज्रांगदेव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि इस पर्व में सुहागिने 24 घंटा का निर्जला उपवास करती है और पति की लंबी उम्र की कामना करती है. महिलाओं ने परंपरागत पेड़ुकिया भगवान शिव एवं मां पार्वती को अर्पित किये.

महंगाई की मार दिखी : तीज के अवसर पर आसमान छूती इस महंगाई से लोग त्रस्त दिखे. तीज को लेकर सभी फल एवं पूजन सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे थे. बाजार में केला 60 रुपये दर्जन, सेब 80 से 120 रुपये, खीरा दस रुपये प्रति पीस और खोवा 300 से 400 रुपये बिक रहे थे. इसके अलावा बाजार में निर्मित पेड़किया 140 से 350 रुपये प्रति किलो बिके.

महुआडांड़ में भी मना हरितालिका का पर्व : प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज पूजा सोमवार को हर्षोल्लास के सम्पन्न हुआ. पुजारी दयानन्द शर्मा ने बताया कि हरितालिका की महिमा को अपरंपार माना गया है. सुहागिन महिलाओं के लिए इस पर्व का महत्व बहुत अधिक है. इस पर्व में गौरी-शंकर की पूजा की जाती है. इसके अलावा मनिका, बरवाडीह, बेतला एवं गारू प्रखंडों में भी पारंपरिक रीति रिवाज से हरितालिका का पर्व मनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola