पीएलएफआइ का दस्ता प्रभारी करीम गिरफ्तार

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
पीएलएफआइ का दस्ता प्रभारी करीम गिरफ्तार

चंदवा (लातेहार) : चंदवा पुलिस ने परशही (कामता) जानेवाली सड़क पर बुधवार रात आठ बजे पीएलएफआइ के दस्ता प्रभारी गुलाब रविदास उर्फ करीम को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक पिस्तौल, 12 बोर की तीन गोली और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं. थानेदार रविकांत प्रसाद ने बताया कि करीम चतरा के लावालौंग थाना स्थित […]

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार) : चंदवा पुलिस ने परशही (कामता) जानेवाली सड़क पर बुधवार रात आठ बजे पीएलएफआइ के दस्ता प्रभारी गुलाब रविदास उर्फ करीम को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक पिस्तौल, 12 बोर की तीन गोली और तीन मोबाइल बरामद हुए हैं.

थानेदार रविकांत प्रसाद ने बताया कि करीम चतरा के लावालौंग थाना स्थित चानी गांव का निवासी है. वह गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व लातेहार में आतंक का पर्याय था. पूछताछ में करीम ने बताया कि वह नौ माह पूर्व पीएलएफआइ से जुड़ा था. सुप्रीमो दिनेश गोप के निर्देश पर वह लेवी वसूलता था. उसने अपने सहयोगियों व संरक्षकों के नाम बताये हैं. कई कांडों का खुलासा भी किया है. पुलिस ने उसे लातेहार जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola