वज्रपात से सात वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन

महुआ चुनने गये थे बच्चे तभी वज्रपात होने से उसकी चपेट में आ गये मनिका : थाना क्षेत्र के बिचलीदाग गांव निवासी जुगेश्वर सिंह की पुत्री आशा कुमारी (7) की मौत वज्रपात से सोमवार की शाम हो गयी. इस हादसे में आशा का भाई अनुज सिंह (8) और परमेश्वर सिंह का पुत्र निरंजन सिंह (10) […]
विज्ञापन
महुआ चुनने गये थे बच्चे तभी वज्रपात होने से उसकी चपेट में आ गये
मनिका : थाना क्षेत्र के बिचलीदाग गांव निवासी जुगेश्वर सिंह की पुत्री आशा कुमारी (7) की मौत वज्रपात से सोमवार की शाम हो गयी. इस हादसे में आशा का भाई अनुज सिंह (8) और परमेश्वर सिंह का पुत्र निरंजन सिंह (10) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. तीनों बच्चे गांव से कुछ दूरी पर महुआ का डोरी (बीज) चुनने गये थे.
इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और बारिश से बचने के लिए तीनों बच्चे पेड़ के नीचे दुबक गये. इसी बीच अचानक जोर की आवाज के साथ बिजली गिरी और तीनों को चपेट में ले लिया. वज्रपात से मौके पर ही आशा की मौत हो गयी, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. आशा का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. प्रभावित परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




