कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लातेहार पुलिस ने की छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 7:41 PM
लातेहार : अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम बालुमाथ डीएसपी ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के रजवार एवं जेरजेर गांव में संचालित अवैध कोयला क्वारियों में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को देखते ही कोयला तस्कर यहां से भाग खड़े हुए और पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा. एसडीपीओ श्री […]
लातेहार : अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार राम बालुमाथ डीएसपी ओमप्रकाश ने संयुक्त रूप से जिले के बालुमाथ थाना क्षेत्र के रजवार एवं जेरजेर गांव में संचालित अवैध कोयला क्वारियों में छापेमारी की. हालांकि पुलिस को देखते ही कोयला तस्कर यहां से भाग खड़े हुए और पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा.
एसडीपीओ श्री राम ने बताया कि अवैध कोयला उत्खनन करने की सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान चलाया गया. पुलिस के आने की भनक मिलते ही तस्कर वहां से भाग खड़े हुए. उन्होंने बताया कि इन क्वारियों से निकाले गये अवैध कोयलों को लातेहार एवं मनिका के ईट भट्ठों में खपाया जाता है एवं सड़क मार्गों से बड़े ट्रकों से अन्य जिलों में ले जाया जाता है.
यह धंधा वर्षों से किया जा रहा है. इन अवैध कोलियरियों को उग्रवादियों का भी संरक्षण प्राप्त है और उनके द्वारा कोल माफियाओं से मोटी रकम वसूली जाती है. उन्होंने बताया कि इन अवैध क्वारियों को संचालित करने वालों को चिन्हित किया जा चुका है. उन्होंने आगे बताया कि अवैध कोयला माफिया के खिलाफ लगातार छापेमारी की जायेगी.
मौके पर लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नरेश कुमार, बालुमाथ थाना प्रभारी सुभाष कुमार समेत लातेहार व बालुमाथ थाना के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










