करंट व वज्रपात से सात जानवर की मौत

Published at :16 Jul 2013 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
करंट व वज्रपात से सात जानवर की मौत

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बेसरा ग्राम के भुंडरूवा टोला में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने के कारण उसकी चपेट में आने से पांच जानवर की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी ग्राम निवासी दुलारचंद राम के दो जानवर, अनिल राम का एक, फूलचंद राम के दो […]

विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बेसरा ग्राम के भुंडरूवा टोला में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने के कारण उसकी चपेट में आने से पांच जानवर की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी ग्राम निवासी दुलारचंद राम के दो जानवर, अनिल राम का एक, फूलचंद राम के दो जानवर खेत में चर रहे थे.

एकाएक 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया. इससे घटनास्थल पर ही पांच जानवरों की मौत हो गयी. दूसरी घटना में इसी ग्राम के नावाटोला में जानकी गंझू के दो जानवर खेत में चर रहे थे. तभी वज्रपात से दोनों जानवर की मौत हो गयी. सभी जानवर मालिकों ने अंचलाधिकारी परवेज आलम से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola