कोयला लदा ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार

चंदवा : एसपी माइकल राज एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार ने सासंग-सेरक-गुरतूर पथ स्थित भेंड़ा टोंगरी के पास अवैध कोयला से लदा 10 चक्का ट्रक (जेएच 02 के/1195) को जब्त किया है. उक्त ट्रक को हीरो ग्लैमर बाइक (जेएच 19 ए /2470) पर स्कॉट कर रहे मो अयाज आलम, मो रिजवान […]
चंदवा : एसपी माइकल राज एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार ने सासंग-सेरक-गुरतूर पथ स्थित भेंड़ा टोंगरी के पास अवैध कोयला से लदा 10 चक्का ट्रक (जेएच 02 के/1195) को जब्त किया है.
उक्त ट्रक को हीरो ग्लैमर बाइक (जेएच 19 ए /2470) पर स्कॉट कर रहे मो अयाज आलम, मो रिजवान आलम (कोढ़ास, लातेहार) पकड़े गये, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे. चालक मो तौफीक अता (तोरपा, खूंटी) व मो एसरार अंसारी (कोढ़ास, लातेहार) को पुलिस ने धर दबोचा. चालक मो तौफीक के मुताबिक हरैया खाड़ वन क्षेत्र से कोयला का उत्खनन कर मासियातु में स्टॉक किया जाता था.
इसके बाद मासियातु से एनएच-75 स्थित सासंग तक अवैध कारोबार में लगे लोगों द्वारा स्कॉट किया जाता था. करीब 16 टन कोयला उक्त ट्रक पर लोड है. चिमनी व बंगला ईंट भट्ठा को सप्लाई किये जाने का मामला उजागर हुआ है. छापामारी अभियान में थानेदार के अलावा अनि करुणा सिंह, सअनि शोभन यादव, पंकज कुमार महतो समेत जवान शामिल थे.
इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 86/13 की धारा 379,411,120 (बी) भादवि व 33 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उक्त ट्रक तोरपा निवासी मो अख्तर की बतायी जा रही है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




