व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
Updated at : 24 Mar 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : लातेहार जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व की तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के मुख्य घाट चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी समेत पंपू कल, विशुनपुर, बाबानगरी, रेलवे स्टेशन, बानपुर व करकट आदि छठ घाटों में शुक्रवार को अर्घ्य दिया गया. हजारों श्रद्धालुओं […]
विज्ञापन
लातेहार : लातेहार जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व की तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के मुख्य घाट चाणक्यनगरी स्थित औरंगा नदी समेत पंपू कल, विशुनपुर, बाबानगरी, रेलवे स्टेशन, बानपुर व करकट आदि छठ घाटों में शुक्रवार को अर्घ्य दिया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-शांति की कामना की. चटनाही स्थित छठ घाट में सूर्यनारायण पूजा समिति चाणक्य नगरी द्वारा छठ व्रतियो के लिए कई व्यवस्था की थी.
आयोजन को सफल बनाने में समिति के बिगन प्रसाद, रवींद्र प्रसाद, शिव प्रसाद, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, पप्पू प्रसाद, संजय प्रसाद, अजय प्रसाद आदि सक्रिय थे. शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा. चंदवा. चार दिनी चैती छठ महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की. शुक्रवार की दोपहर बाद से श्रद्धालु देवनद तट पर जुटने लगे थे. विवेकानंद किशोर संस्थान ने व्रतियों के लिए नदी घाट की सफाई, प्रकाश, लज्जा गृह, लस्सी समेत अन्य वस्तुओं की व्यवस्था की थी. शनिवार को व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ महापर्व का समापन करेंगे.
पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस चौकस दिखी. छठ पूजा की गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना है. इससे पूर्व गुरुवार की रात व्रतियों ने खरना की पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया. शुक्रवार को भी बाजार में भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




