108 एंबुलेंस कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
108 एंबुलेंस कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

108 एंबुलेंस कर्मियों ने मानदेय भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन

लातेहार ़ जिले में कार्यरत 108 एंबुलेंस कर्मियों को पिछले मार्च माह से मानदेय नहीं मिला है. इससे उनके समक्ष अब भूखों मरने की नौबत आ गयी है. घर-परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. इस मामले को लेकर मंगलवार को अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदर्शन किया और काला बिल्ला लगा कर बकाया मानदेय के भुगतान करने की गुहार लगायी. मौके पर एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष बजरंगी सिंह समेत अन्य कर्मियों ने कहा कि बीते कई महीने से मानदेय लंबित है. भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कर्मियों ने बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. मानव प्रदाता कंपनी के द्वारा मानदेय नहीं दिया जा रहा है़ विपरीत परिस्थितियों में भी 24 घंटे सेवा ली जाती है. यह बहुत ही नाइंसाफी है. उन्होंने कहा कि कंपनी के लोगों से मानदेय मांगने पर काम से निकाल देने की धमकी दी जाती है और अभद्र व्यवहार किया जाता है. कर्मियों ने उपायुक्त से मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगायी है. कर्मियों ने कहा कि जब तक मानदेय भुगतान नहीं होता है, तब तक विरोध में काला बिल्ला लगाकर ही कार्य किया जायेगा. मौके पर मदन कुमार, मनोज कुमार, इरफान अंसारी, कृष्णा प्रसाद, सकेंद्र यादव, विनय यादव, टिंकू यादव, सहाबुद्दीन अंसारी, दस्तगीर खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola