खान सचिव का वाहन रोका

Published at :14 Apr 2014 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
खान सचिव का वाहन रोका

सिकनी कोयला परियोजना के डीओ होल्डर्स ने जताया रोष चंदवा (लातेहार) : सिकनी कोयला परियोजना के डीओ होल्डर्स ने रविवार को जेएसएमडीसी द्वारा कोयले की मूल्य वृद्धि पर रोष जताया. जायजा लेने प्रोजेक्ट परिसर पहुंचे खान सचिव व अधिकारियों के वाहन को रोक दिया. उनसे कोयले की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की. बाद […]

विज्ञापन

सिकनी कोयला परियोजना के डीओ होल्डर्स ने जताया रोष

चंदवा (लातेहार) : सिकनी कोयला परियोजना के डीओ होल्डर्स ने रविवार को जेएसएमडीसी द्वारा कोयले की मूल्य वृद्धि पर रोष जताया. जायजा लेने प्रोजेक्ट परिसर पहुंचे खान सचिव व अधिकारियों के वाहन को रोक दिया. उनसे कोयले की मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की. बाद में खान सचिव सह जेएसएमडीसी के प्रबंध निदेशक अरुण, उपायुक्त मुकेश कुमार, निगम के जीएम चंद्रमा मिश्र व एनडीसी नागेंद्र कुमार से वार्ता की.

रविवार को अधिकारियों का दल कोलियरी के उत्खनन स्थल का जायजा लेने सिकनी पहुंचा था. इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष लातेहार सुशील कुमार अग्रवाल, लातेहार जिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल रंजन नाथ शाहदेव, सचिव सत्यवान सिंह, आदित्य प्रसाद, सतयेंद्र प्रसाद, रामनाथ गुप्ता, झारखंड खनिज मजदूर संघ के उपाध्यक्ष राजनाथ उरांव, डीओ होल्डर्स एसोसिएशन के रवींद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग जुट गये.

ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षो से बंद कोलियरी से डिस्पैच शुरू भी नहीं हुआ कि मूल्य वृद्धि को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस कोलियरी के फेज टू का उदघाटन गत 23 नवंबर 2013 को सीएम हेमंत सोरेन व जेएसएमडीसी अध्यक्ष सह विधायक विदेश सिंह ने किया था. उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसी वर्ष डिस्पैच शुरू करने की बात कही थी. वर्ष 1989 में उक्त कोलियरी क्षेत्र के बेरोजगारों के हित में खोली गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola