सरकारी राशि रखने वाले शिक्षक की जमानत याचिका खारिज

लातेहार. जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजेश कुमार पांडेय की अदालत ने गबन के आरोपी शिक्षक विनोद सिंह उर्फ विनोद राम की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को सुनवाई के उपरांत खारिज कर दिया. मालूम हो कि आरोपी शिक्षक ने शिक्षा परियोजना कार्यालय से आवंटित भवन निर्माण के लिए कुल छह लाख 25 हजार […]
प्राथमिक विद्यालय डोरामी में कार्यरत शिक्षक श्री राम अपने राजनैतिक प्रभाव के कारण सरकारी राशि का निजी उपयोग करते रहे. ऑडिट में भी स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बरवाडीह कमलेश कुमार ने बरवाडीह थाना कांड संख्या 39/2017 दिनांक 29.05.2017 को दर्ज कराया था.
प्राथमिकी भादिवि की धारा 409,419 एवं 420 के तहत सरकारी राशि का गबन करने के आरोप में दर्ज की गयी थी. आरोपी की जमानत याचिका खारिज होने के बाद जिला परिषद सदस्यों ने आरोपी शिक्षक को अविलंब गिरफ्तार करने व अब्दुल मन्नान पर दर्ज मनगढंत मुकदमे को वापस लेने की मांग पुलिस प्रशासन से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




