सुबह से शाम तक इंतजार के बाद बैरंग लौटे ग्रामीण
Updated at : 26 Jul 2017 1:43 PM (IST)
विज्ञापन

भारी वर्षा के बावजूद दफ्तरों में पहुंचे थे ग्रामीण सुनील कुमार लातेहार : मंगल दिवस के दिन भी लातेहार के कई अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं. कई अधिकारियों ने बैठक में शामिल होने की बात कही तो कई ने फोन ही रिसीव नहीं किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद दोपहर तक अपने दफ्तर में नहीं […]
विज्ञापन
भारी वर्षा के बावजूद दफ्तरों में पहुंचे थे ग्रामीण
सुनील कुमार
लातेहार : मंगल दिवस के दिन भी लातेहार के कई अधिकारियों की कुर्सियां खाली रहीं. कई अधिकारियों ने बैठक में शामिल होने की बात कही तो कई ने फोन ही रिसीव नहीं किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद दोपहर तक अपने दफ्तर में नहीं दिखे. बताया गया कि बैठक में भाग लेने जिला गये हुए हैं. भारी वर्षा के बावजूद ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे, जिन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा. महुआडांड़ से चार शिक्षक अपने स्कूलों में व्याप्त समस्या को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टूडु के दफ्तर पहुंचे थे, जहां श्री टुडू नहीं मिले. उनकी कुर्सी शाम चार बजे तक खाली रही.
कार्यालय कर्मियों ने बताया कि साहब बिना कुछ बताये कहीं गये हैं. जिला लोकपाल डॉ मुरारी झा भी मंगल दिवस के दिन कार्यालय नहीं पहुंचे, उनकी कुर्सी दोपहर तक खाली थी. पूछने पर पता चला कि मीटिंग में भाग लेने जिला गये हैं. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील जायसवाल भी अपने कार्यालय से गायब रहे. इनसे नेतरहाट से कई ग्रामीण मिलने आये थे, जिन्हें बताया गया कि साहब शाम तक आयेंगे. मालूम हो कि श्री जायसवाल पिछले कई दिनों से अपने कार्यालय में नहीं आ रहे हैं.
पशुपालन विभाग में तो कई दफ्तर ही नहीं खुले और न तो कोई जवाब देने वाला ही दिखाई पड़ा. मंगल दिवस के दिन यहां मुख्यालय में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी, लेकिन वर्षा का बहाना बना कर अधिकारी गायब हैं. जबकि ग्रामीण कोसों चल कर कई नदियां पार कर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए यहां पहुंचे और बैरंग लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




