विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी : उपायुक्त

Updated at : 12 Jul 2017 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी : उपायुक्त

लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विश्व की बढ़ती आबादी चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है. जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाना आवश्यक है. उपायुक्त विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित […]

विज्ञापन
लातेहार : उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज विश्व की बढ़ती आबादी चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है. जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाना आवश्यक है. उपायुक्त विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उपायुक्त श्री गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक प्रखंडों को नसबंदी एवं बंध्याकरण के लिए दिये गये लक्ष्य को हासिल करना आवश्यक है. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को छोटा परिवार रखने एवं परिवार नियोजन के तरीकों को अपनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना होगा. इस कार्य में गांव की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया एक माध्यम बन सकती हैं. उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने का भी निर्देश दिया.
मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण से ही परिवार, समाज एवं देश का विकास हो सकता है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ ए एक्का, डॉ एसपी शर्मा, डॉ एसके सिंह, डॉ नीलमणि, डॉ लक्षमण प्रसाद आदि उपस्थित थे.
जंगल बचाना आवश्यक : इधर, शहर के मत्सय हेचरी के सभागार में आयोजित 68 वां वन महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि जंगल बचाना आवश्यक है.
उपायुक्त ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रदूषित होने पर्यावरण से चिंतित है. हमें पौधे लगाने चाहिए और उसे बचाने का संकल्प भी लेना चाहिए. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी डा वीएस दुबे ने बताया कि गत दिनों रांची-मेदिनीनगर पथ पर झरिया डैम से जगलदगा तक एक हजार एवं मत्सय हेचरी में पांच सौ फलदार वृक्ष लगाये गये हैं.
सीआरपीएफ के रवि कुमार ने कहा कि हमें पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाने चाहिए. उन्होने कहा कि अगर हम अभी नहीं चेतें, तो आनेवाला समय बहुत ही भयावह होगा. सासंद प्रतिनिधि मुकेश कुमार पांडेय ने भी कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के कारण परेशान है. इसका प्रमुख कारण पेड़ों की अधांधुध कटाई है. हम अपनी आवश्कता के लिए जंगल को काटते हैं लेकिन पेड़ नहीं लगाते हैं. मौके पर समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह ने भी जंगल बचाने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola