चंदवा प्रखंड में 67 बूथ बनाये गये हैं

चंदवा : चतरा लोस चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. बीडीओ सह सीओ रविश राज सिंह व थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह प्रखंड के सभी 67 बूथों का जायजा ले रहे हैं. ज्ञात हो कि प्रखंड के सभी बूथ संवेदनशील घोषित किये जा चुके हैं. चंदवा प्रखंड के सभी सरकारी विभाग […]
चंदवा : चतरा लोस चुनाव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. बीडीओ सह सीओ रविश राज सिंह व थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह प्रखंड के सभी 67 बूथों का जायजा ले रहे हैं. ज्ञात हो कि प्रखंड के सभी बूथ संवेदनशील घोषित किये जा चुके हैं. चंदवा प्रखंड के सभी सरकारी विभाग के कुल 300 लोगों को मतदान कार्य में लगाया गया है.
कोषांग गठित कर सभी को जिम्मेवारी सौंप दी गयी है. निर्वाचन आयोग झारखंड द्वारा ज्ञापांक 575 दिनांक 5 मार्च 2014 के तहत निर्वाचन कार्य में भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों को मिलने वाली राशि का उल्लेख किया गया है. इनमें सेक्टर ऑफिसर /जोनल मजिस्ट्रेट को 1500 रुपये (लगभग), प्रेजाइडिंग ऑफिसर/काउंटिंग सुपरवाइजर को 350 रुपये प्रतिदिन, पोलिंग ऑफिसर/ काउंटिंग असिस्टेंट को 250 रुपये प्रतिदिन, क्लास फोर्थ कर्मचारी को 150 रुपये प्रतिदिन वहीं पोलिंग स्टेशन/काउंटिंग सेंटर्स के लिए लंच पैकेट या 150 रुपये प्रतिदिन नकद के हिसाब से देय होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




