करंट की चपेट में आने से एक की मौत, तीन घायल
Updated at : 06 Jul 2017 10:58 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : लातेहार थाना क्षेत्र के भुसुर गांव में हरिजन टोला के पास रांची से मेदिनीनगर जा रही श्रीराम बस का हरिहरगंज निवासी चालक दिलीप सोनी की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों के घायल हो गये़ जिसका इलाज सदर अस्पताल में […]
विज्ञापन
लातेहार : लातेहार थाना क्षेत्र के भुसुर गांव में हरिजन टोला के पास रांची से मेदिनीनगर जा रही श्रीराम बस का हरिहरगंज निवासी चालक दिलीप सोनी की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोगों के घायल हो गये़ जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
जानकारी के अनुसार शाम साढ़े सात बजे श्रीराम बस रांची से मेदिनीनगर जा रही थी़ भुसुर गांव के पास 11 हजार वोल्ट के तार को टूटता देख चालक ने बस से छलांग लगा दी़ उसने जैसे ही बस से छलांग लगायी वह तार की चपेट में आ गया़ इस दौरान बस भी तार के संपर्क में आ गयी इससे बस में सवार तीन यात्री घायल हो गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




