वर्षों से बंद है उप स्वास्थ्य केंद्र मनातू

Updated at : 04 Jul 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
वर्षों से बंद है उप स्वास्थ्य केंद्र मनातू

बालूमाथ: जिले के बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड में स्वास्थ्य सेवा भगवान भरोसे चल रही है. बारियातू प्रखंड की अमरवाडीह पंचायत के सुदूरवर्ती मनातू गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद पड़ा है. कई बार ग्रामीणों ने इस संबंध में आवाज उठायी, बावजूद नतीजा कुछ नहीं निकला. लोगों ने उपायुक्त से यहां कार्यरत एएनएम […]

विज्ञापन
बालूमाथ: जिले के बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज प्रखंड में स्वास्थ्य सेवा भगवान भरोसे चल रही है. बारियातू प्रखंड की अमरवाडीह पंचायत के सुदूरवर्ती मनातू गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद पड़ा है.
कई बार ग्रामीणों ने इस संबंध में आवाज उठायी, बावजूद नतीजा कुछ नहीं निकला. लोगों ने उपायुक्त से यहां कार्यरत एएनएम प्रेमलता कुमारी व कलावती कुमारी के कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. सोमवार को गांव के जगरन्नाथ साव, अजय कुमार, कविता देवी, सुमित्रा देवी, जगदीश कुमार, घुनराज साव, भीम प्रसाद, रामेश्वर साव, कमल साव समेत अन्य लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ नहीं मिल पाता. जरूरत पड़ने पर मरीजों को यहां से 25 किमी दूर बालूमाथ सीएचसी ले जाना पड़ता है. कई बार दूरी के कारण मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं. गांव के ही पवन साव ने बताया कि आज से चार माह पूर्व बालूमाथ चिकित्सा पदाधिकारी अमरनाथ कुमार प्रसाद से पूरे मामले की शिकायत की थी.

प्रभारी ने जांच कर एएनएम के वेतन पर रोक लगा दी थी. इसके बाद भी स्वास्थ्य उप केंद्र की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया. पंचायत के मुखिया राजेंद्र उरांव ने कहा कि मुझे पहले भी गांव वालों ने इसकी शिकायत की थी. कई बार भ्रमण के दौरान मैंने भी केंद्र बंद पाया था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरनाथ कुमार प्रसाद ने कहा कि लगातार मनातू केंद्र की शिकायत मिल रही है. कई बार कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे है. पुनः जांच कर उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola