भाकपा माओवादी रंजीत ने किया आत्मसमर्पण
Updated at : 21 Jun 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार. भाकपा माओवादी संतोष यादव उर्फ रंजीत ने मंगलवार को सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस मुख्यालय से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, रंजीत झारखंड की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित हो कर आत्मसमर्पण किया है. वह ग्राम ओका थाना […]
विज्ञापन
लातेहार. भाकपा माओवादी संतोष यादव उर्फ रंजीत ने मंगलवार को सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस मुख्यालय से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, रंजीत झारखंड की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित हो कर आत्मसमर्पण किया है. वह ग्राम ओका थाना पांकी का रहने वाला है.
मौके पर रंजीत को 50 हजार रुपये नगद एसपी धंनजय कुमार सिंह एवं कमांडेंट पंकज कुमार ने दिये. शेष लाभ प्रावधानों के अनुसार दिया जायेगा. मौके पर 214 वीं बटालियन के कमांडेंट अजय सिंह, 11 वीं के द्वितीय कमान अधिकारी अश्विनी परमार, राजेश कुमार महतो उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




