जन खाने से सात लोग बीमार
Updated at : 15 Jun 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

विशाक्त भोजन खाने से सात लोग बीमार बालूमाथ़ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के भैसादोन ग्राम में बुधवार को विशाक्त भोजन खाने से एक ही घर के सात लोग बीमार हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार लरेवा लोहरा सपरिवार बुधवार सुबह नेनुआ की सब्जी व चावल खाया था़ लगभग 11 बजे लरेवा लोहरा (62), राजू लोहरा […]
विज्ञापन
विशाक्त भोजन खाने से सात लोग बीमार
बालूमाथ़ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के भैसादोन ग्राम में बुधवार को विशाक्त भोजन खाने से एक ही घर के सात लोग बीमार हो गये़ मिली जानकारी के अनुसार लरेवा लोहरा सपरिवार बुधवार सुबह नेनुआ की सब्जी व चावल खाया था़ लगभग 11 बजे लरेवा लोहरा (62), राजू लोहरा (25), उर्मिला देवी (20), करन लोहरा (सात), खुशबु (एक), रानी (छह), फुलमनी (सात) दस्त के साथ नशा होने के कारण अचेत हो गये़
आसपास के ग्रामीणों ने सभी बीमार को अचेतावस्था में बालूमाथ अस्पताल लेकर आये़ चिकित्सक डॉ सुरेश राम व डॉ अशोक उड़ीया ने इनका ईलाज किया़ घटना की सूचना पाकर बालूमाथ बीडीओ कृति बाला लकड़ा अस्पताल पहुंच कर पीड़ित लोगों से मिलीं व चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया़ इस संबंध में डॉ अशोक उड़ीया ने बताया कि नेनुआ में कुछ दिनों पूर्व किटनाशक दवा का छिड़काव किया गया होगा़ पीड़ित परिवार द्वारा सब्जी को ठीक से नहीं धोने के कारण ये स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है़ इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर बताये जाते है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




