ट्रैक्टर से जेल में पीडीएस का गेहूं ढोने के मामले में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने लिया संज्ञान

Updated at : 08 Jun 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से जेल में पीडीएस का गेहूं ढोने के मामले में खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने लिया संज्ञान

लातेहार : गत मंगलवार को मंडल कारा में जन वितरण प्रणाली की बोर्ड लगी ट्रैक्टर से गेंहू सप्लाई किये जाने की मामले में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने संज्ञान लिया है. मंत्री ने ट्वीटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उपायुक्त को इस विषय पर विस्तृत जांच करके रिर्पोट समर्पित करने […]

विज्ञापन
लातेहार : गत मंगलवार को मंडल कारा में जन वितरण प्रणाली की बोर्ड लगी ट्रैक्टर से गेंहू सप्लाई किये जाने की मामले में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने संज्ञान लिया है. मंत्री ने ट्वीटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उपायुक्त को इस विषय पर विस्तृत जांच करके रिर्पोट समर्पित करने का आदेश दिया गया है. उधर उपायुक्त का कहना है कि मामला संज्ञान में है.
पीडीएस की माल ढोने वाला ट्रैक्टर किस परिस्थित में गेंहू लेकर जेल में गया इसकी जांच की जायेगी तथा दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. उधर मामले का उदभेदन करने वाले सदर अनुमंडल पदाधिकारी वरुण रंजन का कहना है कि उक्त ट्रैक्टर पर लदी गेंहू का नमूना रख लिया गया है जिसे पीडीएस की गेंहू से मिलान किया जायेगा. उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola