पत्थर से कूच मकान मालिक की हत्या, आरोपी की तलाश
Updated at : 07 Jun 2017 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक के घर पर किराये पर रहता था मुकुट, एक सप्ताह पूर्व ही मकान खाली करवाया था चंदवा : शहर से सटे शिवा टोली निवासी दिलीप कुमार दास (48 वर्ष) की हत्या मंगलवार की दोपहर उसके मकान में किराये पर रहने वाले मुकुट टोप्पो (चिरो चंदवा) ने पत्थर से कूच कर कर दी. घटना के […]
विज्ञापन
मृतक के घर पर किराये पर रहता था मुकुट, एक सप्ताह पूर्व ही मकान खाली करवाया था
चंदवा : शहर से सटे शिवा टोली निवासी दिलीप कुमार दास (48 वर्ष) की हत्या मंगलवार की दोपहर उसके मकान में किराये पर रहने वाले मुकुट टोप्पो (चिरो चंदवा) ने पत्थर से कूच कर कर दी. घटना के बाद हत्यारा फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही चंदवा पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को जब्त कर थाना ले गयी. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि हर दिन की तरह वह डोरी चुनने शिवाटोली गांव के दक्षिण दिशा स्थित जंगल में गयी थी.
उसे लाने उसका पति दिलीप जंगल पहुंचा था. हम दोनों महुआ पेड़ के नीचे बैठे थे. इसी बीच मुकुट वहां पहुंचा और पत्थर से पति के सिर पर वार किया. इसके बाद पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी और वह फरार हो गया. उसने सूचना गांववालों को दी गयी. मृतक की पत्नी ने बताया कि मुकुट शिवा टोली स्थित उसके मकान में बतौर किरायेदार रहता था. एक सप्ताह पूर्व ही उसके पति ने उसे किराये से हटा दिया था. इसी को लेकर उसने पति की हत्या कर दी. मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी हत्यारे की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है.
बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था
दिलीप की दो छोटी बेटियां हैं. घटना के बाद से दोनों बच्चियां चित्कार मार रो रही हैं. उनकी समझ में कुछ नहीं आ रहा. मृतक की पत्नी के समक्ष बच्चों की जिम्मेवारी आन पड़ी है. घर में अब कोई भी कमाने वाला पुरुष सदस्य नहीं है. घटना के बाद से गांव का माहौल गमगीन है. लोगों ने प्रशासन से गरीब परिवार के मदद की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




