एमडी के आदेश के बाद भी चालू नहीं हुआ सब स्टेशन
Updated at : 07 Jun 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

बेतला : बेतला पार्क आने वाले सैलानियों को सुविधा देने के साथ-साथ बेतला, पोखरी व केचकी पंचायत के करीब 2000 घरों में निर्बाध बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बेतला रोड के कुटमू मोड़ के समीप बना पावर सब स्टेशन अब तक चालू नहीं हुआ. पिछले महीने वन विभाग के पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
बेतला : बेतला पार्क आने वाले सैलानियों को सुविधा देने के साथ-साथ बेतला, पोखरी व केचकी पंचायत के करीब 2000 घरों में निर्बाध बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बेतला रोड के कुटमू मोड़ के समीप बना पावर सब स्टेशन अब तक चालू नहीं हुआ.
पिछले महीने वन विभाग के पदाधिकारियों के साथ पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए आयी अड़चन को दूर करने के उद्देश्य बैठक के दौरान जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार ने एक सप्ताह के अंदर पावर सब स्टेशन को चालू करने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया था. लोगो को यह जानकार काफी हर्ष हुआ था कि अब बिजली की अनियमित आपूर्ति से निजात मिल जायेगी. लेकिन पावर सब स्टेशन करने के कार्य में विभागीय पदाधिकारियों ने कोई रुचि नहीं दिखायी. इस कारण संवेदक ने कार्य पूर्ण नहीं किया. इससे समस्या यथावत है.
कई पंचायत प्रतिनिधियों सहित बिजली उपभोक्ताओं में रोष देखा जा रहा है. उनका कहना है कि जंगल से होकर गुजरने के कारण अक्सर फॉल्ट की शिकायत बनी रहती है. इस कारण बेतला में ठहरने वाले सैलानियों को परेशानी होती है. पोखरी के पंचायत समिति सदस्य मंसूर आलम, बेतला के पंसस अफताब अंसारी, राजद दलित प्रकोष्ठ के जय प्रकाश रजक सहित कई लोगों ने पावर सब स्टेशन को अविलंब चालू करने की मांग विभागीय पदाधिकारियों से की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




