सर्पदंश से युवक गंभीर, कोडरमा रेफर

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :04 May 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक गंभीर, कोडरमा रेफर

युवक की पहचान 19 वर्षीय सागर दास के रूप में हुई है.

विज्ञापन

सतगावां . थाना क्षेत्र के शिवपुर में सोमवार को सर्पदंश से एक युवक गंभीर हो गया. युवक की पहचान 19 वर्षीय सागर दास के रूप में हुई है. सागर वर्तमान में शिवपुर स्थित अपने मामा पिंटू रविदास के घर में रह रहा था. सोमवार को वह घर के पास स्थित बगीचे की ओर घूमने गया था. इसी दौरान एक सांप ने उसे डस लिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया. फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

चोरी के ट्रैक्टर का इंजन बरामद

मयूरहंड. पटना पुलिस ने मयूरहंड थाना क्षेत्र के गौरक्षणि स्थित जंगल के पास से चोरी का एक ट्रैक्टर इंजन बरामद किया है. बरामद इंजन को स्थानीय थाना को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चौपारण से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर ही चोरी किया गया यह ट्रैक्टर इंजन बरामद किया गया. मयूरहंड थाना के एसआई शिवदोय तिर्की ने बताया कि बरामद इंजन की जांच की जा रही है. ट्रैक्टर पर बिहटा, दानापुर, नौबतपुर और पालीगंज के नाम के स्टिकर लगे हुए हैं, जिससे इसके मूल स्थान के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola