मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में मना‘येलो डे

Published by : VIKASH NATH Updated At : 14 May 2026 10:15 PM

विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों के आगमन से पूर्व, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राथमिक इकाई मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में तीन दिवसीय विशेष गतिविधियों का आगाज़ हुआ़

विज्ञापन

कोडरमा. गर्मियों की छुट्टियों के आगमन से पूर्व, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राथमिक इकाई मॉडर्न किड्स पैराडाइज़ में तीन दिवसीय विशेष गतिविधियों का आगाज़ हुआ़ कार्यक्रम के पहले दिन विद्यालय परिसर में येलो डे और ‘डांस पार्टी का आयोजन किया गया़ इस विशेष अवसर पर विद्यालय परिसर को पीले रंग की थीम पर आधारित विभिन्न वस्तुओं, कलाकृतियों और गुब्बारों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था़ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जो पीले रंग के आकर्षक परिधानों में सजे-धजे स्कूल पहुंचे़ डांस पार्टी के दौरान बच्चों ने संगीत की धुन पर थिरकते हुए अपनी छुट्टियों का स्वागत बड़े ही जोश के साथ किया़ दूसरी ओर कक्षाओं में पीली वस्तुओं की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में अवलोकन कौशल सीखा़ प्राचार्य जीसी वर्मा ने कहा कि रंगों पर आधारित इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि छुट्टियों से पहले बच्चों को आनंद के साथ-साथ कुछ नया सीखने का अनुभव मिले़

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola