ePaper

झुमरीतिलैया में पहले भव्य गोवर्धन पार्क का काम शुरू

Updated at : 29 Apr 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
झुमरीतिलैया में पहले भव्य गोवर्धन पार्क का काम शुरू

नगर परिषद ने शहर के लोगों को एक बेहतरीन तोहफा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है.

विज्ञापन

पहल : नगर परिषद शहर के लोगों को देने जा रहा है बेहतरीन तोहफा : एक एकड़ में बनेगा गोवर्धन पार्क, एक करोड़ 27 लाख खर्च करने की है तैयारी : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए होगी समुचित व्यवस्था झुमरीतिलैया. नगर परिषद ने शहर के लोगों को एक बेहतरीन तोहफा देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है. मडुआटांड़ वार्ड संख्या 27 में एक एकड़ में फैले जिले के सबसे बड़े सार्वजनिक पार्क गोवर्धन पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है. इस महत्वाकांक्षी योजना पर एक करोड़ 27 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है. यह पार्क आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और बच्चों, युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों सभी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. यह पार्क न सिर्फ मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि शहर के लिए एक हरित धरोहर के रूप में भी उभरेगा. फूलों, पौधों और हरियाली से भरपूर यह पार्क नगर की सुंदरता में चार चांद लगायेगा. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा गोवर्धन पार्क : पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले और खेल सामग्री की व्यवस्था होगी. ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध रहेगी. पार्क परिसर में हाई मास्ट लाइट और सौर ऊर्जा से चलने वाली सोलर लाइट लगायी जायेंगी, जिससे रात्रि के समय भी यह स्थान पूरी तरह रोशन रहेगा. पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी पौधों से परिसर को सजाया जायेगा. भोजन स्टॉल, पेयजल और शौचालय की भी व्यवस्था : पार्क में एक फूड कोइस्क (भोजन केंद्र) स्थापित किया जायेगा, जहां लोग चाय-नाश्ता और हल्के-फुल्के व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. महिलाओं व पुरुषों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की अलग व्यवस्था भी रहेगी. इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी की जायेगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.पार्क निर्माण का कार्य नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार की तकनीकी देखरेख में किया जा रहा है. इस कार्य का जिम्मा केशव कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है. नौ महीने में कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करना है. नगर परिषद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार ने कहा कि यह पार्क न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन के लिए एक प्रेरणादायक पहल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola