ePaper

महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं : विधायक

Updated at : 09 Mar 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं : विधायक

पतंजलि योग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रॉयल सेलिब्रेशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. पतंजलि योग समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रॉयल सेलिब्रेशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर आकाश योगा केंद्र की पलक कुमारी, पीहू कुमारी, अनुश्री शिवम कुमारी ने तु सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी…. तथा पतंजलि योग समिति की चद्रलता वर्णवाल सरिता पिलानियां, उमा देवी, मधु वैश्खियार, अंजु वर्णवाल व सरिता सिन्हा ने कोमल है कमजोर नहीं हम भारत के है नारी .. गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा. छात्रा शिवम कुमारी ने भागवत गीता का श्लोक प्रस्तुत किया. इस दौरान पर विधायक डॉ नीरा यादव ने शिवम कुमारी को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. उन्होंने कहा कि महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने का भी बीडा उठाया गया. मौके पर पतजांलि योग की राज्य प्रभारी कलावती देवी, दीपा गुप्ता, जुही दास गुप्ता, चंद्रलता वर्णवाल, नेहा कुटियार, ममता कुमारी, संगीता वर्णवाल, दीपू भारती, गीता देवी, शकुंतला मेहता, रिंकी देवी, गीता गुप्ता, सुरेश कुमार, रामपुकार, अजीत आजाद, आकाश सेठ, शरद अग्रवाल, राजेश ठाकुर, देवराज पांडेय, सुनील देवनाथ, माहुरी वैश्य महिला समिति, मारवाड़ी महिला समिति, गुरुकृपा शांति भवन, सामांतो काली महिला मंडल, मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा गायत्री महिला समिति, संवारे की सखियां, मां की लाडली ग्रुप के अलावा कई महिला संगठनों को इस अवसर पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन राज्य कार्यकारिणी सदस्य कलावती देवी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola