ePaper

वाजपेयी ने देश के विकास को दी थी नयी गति : मरांडी

Updated at : 09 Mar 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी ने देश के विकास को दी थी नयी गति : मरांडी

भाजपा जिला इकाई के द्वारा रविवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह पर अटल विरासत संगोष्ठी का आयोजन सौरभ होटल (साईं आयरन ) के बगल में किया गया़

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा जिला इकाई के द्वारा रविवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह पर अटल विरासत संगोष्ठी का आयोजन सौरभ होटल (साईं आयरन ) के बगल में किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी तथा संचालन महामंत्री विजय यादव व शिवेंद्र नारायण ने संयुक्त रूप से किया़ मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक विचारक थे़ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़ कर समाजसेवा शुरू की़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर जनसंघ पार्टी का गठन कराया़ पार्टी को पूरे देश में आगे ले जाने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा़ उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में पोखरण परमाणु परीक्षण कराकर देश को परमाणु संपन्न बनाया. चतुर्भुज योजना चलाकर प्रधानमंत्री सड़क योजनाओं के द्वारा देश को विकास की गति दी़ उन्होंने एक मत के चलते सरकार गिरानी मंजूर की, लेकिन खरीद फरोख्त पर विश्वास नहीं किया़ इससे हमें राजनीतिक में शिक्षा लेनी चाहिए़ जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि वाजपेयी जी द्वारा झारखंड का निर्माण एवं कोडरमा-हजारीबाग रेलवे लाइन की नींव रखी गयी. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कहा कि अटल जी उदारवादी छवि के नेता थे और 24 दल के घटक को लेकर सरकार बनाकर चलायी जो एक उदाहरण है़ रमेश सिंह ने कहा कि वाजपेयी जी का कार्यकाल स्वर्णिम रहा़ संगोष्ठी को प्रकाश राम, वीरेंद्र सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, गोपाल कुमार गुतुल आदि ने संबोधित किया़ इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, अशोक उपाध्याय, सुरेश यादव, राजेश सिंह, राजकुमार यादव, देवनारायण मोदी, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, सूरज प्रताप मेहता, शशि भूषण प्रसाद, सुभाष मोदी, हरि पंडित, चन्द्रशेखर जोशी, सुनीति सेठ, अरशद खान, वासुदेव शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर प्रसाद ,सत्यनारायण यादव, विनोद भदानी, गतेन्द्र कटारिया, ओमप्रकाश ब्रह्मपुरिया, आशुतोष भदानी, मदन गुप्ता, विष्णु बर्णवाल, मुन्ना सुल्तानिया, सुभाष जैन, राजकिशोर प्रसाद, जगदीश सलूजा, नरेंद्र पाल, मनोहर मोदी, सुधीर सेठ, मुकेश राम, सुरेंद्र यादव, सुनील यादव, राजेंद्र सिंह, इंद्रदेव वर्णवाल, सुनील कुमार बडगवे ,ईश्वर दयाल वर्णवाल, वीरेंद्र कराटे, पीयूष सहल, मधुसूदन सिंह, संजय यादव, कविता देवी ,अनिता कुमारी, रीता देवी, बेबी देवी, रेखा भदानी, लीना देवी, प्रकाश मेहता ,सुदिप्ता घोष, उत्तम कुमार व अन्य मौजूद थे़

बकाया मामले को लेकर राजनीति कर रही है राज्य सरकार

तिलैया में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया केंद्र के पास होने की बात हर बार कर राज्य सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है़ अगर राज्य की हेमंत सरकार अच्छा काम नहीं करेगी, तो सड़क से लेकर सदन तक इस सरकार को घेरने का काम होगा़ श्री मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां योजना हो या अन्य योजना इसमें गड़बड़ी देखने को मिल रही है़ इसको लेकर सरकार को कदम उठाना चाहिए़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola